{"_id":"698f7258433e50deca0f0088","slug":"attacked-with-sticks-and-rods-after-entering-the-house-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121737-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, पांच घायल
विज्ञापन
होडल। थाना मुंडकटी क्षेत्र के गांव गोपालगढ़ (मजरा औरंगाबाद) में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता धर्मवती पत्नी चन्द्रभान की शिकायत पर पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों समेत 5-6 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार 9 फरवरी की शाम करीब 8 बजे गजेन्द्र उर्फ गज्जू, सतेन्द्र उर्फ सिक्कू, कृष्ण, मामराज, रोहित, सुखदेव, श्याम, रोबिट, मनीष, भूरा, बलदेव, ब्रजेश, चंचल, धर्मेन्द्र व कृष्ण निवासी पैगांव समेत अन्य लोग लाठी, डंडा, फरसा, कुल्हाड़ी और हथौड़ा लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में धर्मवती, सुरेन्द्र, सुमरती, बबीता और मनीष घायल हो गए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि गली में रास्ता रोककर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। संवाद