फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attacked after entering the shop, three injured including the shopkeeper

Faridabad News: दुकान में घुसकर बोला हमला, दुकानदार सहित तीन घायल

Sun, 25 Jun 2023 06:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Attacked after entering the shop, three injured including the shopkeeper
दूसरे मामले में नशे में धुत युवकों ने दो भाइयों का सिर फोड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के दो अलग-अलग इलाकों में बदमाशों ने हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
न्यू जनता कॉलोनी में कुछ युवकों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसकी दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। मारपीट में एक युवती समेत दो लोग घायल हुए हैं। पीड़िता सुषमा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि न्यू जनता कॉलोनी में उनकी किराना की दुकान है। शनिवार को कुछ युवक दुकान में घुस आए और पूरे परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि घटना में बेटे गौरव और बेटी के सिर में ईंट से गंभीर चोट आई है। दूसरे मामले में एसजीएम नगर में शनिवार रात तीन बदमाशों ने शराब के नशे में दो भाईयों को सिर में फावड़ा मारकर घायल कर दिए। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़ित फारुख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। शनिवार देर रात वह प्लांट से पानी लेने गया था। वहां पहले तीन युवक मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, बचाव में आए भाई शाहरुख को भी आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने दोनों भाई के सिर में फावड़ा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed