{"_id":"68c8603d6d8fbf6ba90b50f4","slug":"attack-with-sticks-in-a-dispute-over-taking-a-cow-along-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51449-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाय को साथ ले जाने के विवाद में लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाय को साथ ले जाने के विवाद में लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
पांच लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-2 में गाड़ियों में सवार होकर आए 20 युवकों ने शनिवार शाम को पांच लोगों पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है।
सेक्टर-2 निवासी अमित त्यागी, प्रदीप शर्मा, अवनीश, राकेश चौधरी और विशाल सैनी ने बताया कि शनिवार रात को अमित त्यागी के पास गोविंदराम (गोसेवक) का फोन आया। उन्होंने बताया कि रॉयल सोसाइटी सेक्टर-2 के सामने खाली प्लाट में एक गाय ने बच्चा दिया है। जिस पर अमित त्यागी वहां पर पहुंच गए। वहां पर 10 से 12 युवक गाय को अपने साथ ले जाने के लिए बहसबाजी कर रहे थे। तभी गोविंदराम और अमित त्यागी व अन्य लोगों ने लोगों को समझाने लगे। तभी कपिल और उसके साथी अमित त्यागी, गोविंदराम व अन्य समझाने वाले व्यक्तियों के साथ ही झगड़ा करने लगे। इस पर उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। तब तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई।
आरोप है कि कपिल ने फोन करके अपने साथी आदित्य चौधरी उर्फ भोलू सहित 20 युवकों को बुला लिया और उनके ऊपर लात-घूंसे, रॉड और ईंट पत्थरों से हमला करने लगे। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान विशाल सैनी ने घटना की वीडियो बनाई तो आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया और फोन के अंदर रखे 5000 रुपये भी लूट कर ले गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।