फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attack on youth and his family due to enmity

Faridabad News: रंजिश में युवक व परिजनों पर हमला

Wed, 07 May 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Attack on youth and his family due to enmity
फरीदाबाद। शेरपुर ढाडर गांव में रंजिश में एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति व उसके साथियों पर लगा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी दीपक कुमार दूबे ने बताया कि 30 अप्रैल को पड़ोसी लाला की एक महिला से कहासुनी हो गई। इसमें वह बीच-बचाव करने पहुंचा था। इससे महिला का पति राधेश्याम रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 2 मई की रात को दीपक जब ड्यूटी से घर लौट रहा था तो राधेश्याम, उसकी पत्नी, बेटा समेत अन्य लोगों ने उसे और उसके परिजनों से मारपीट की। इसके बाद घर के बाहर खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed