फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attack on the head of the trade board, 2.5 lakh rupees and jewellery looted

Faridabad News: व्यापार मंडल के प्रधान पर हमला, ढाई लाख और आभूषण लूटे

Sun, 07 Sep 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Attack on the head of the trade board, 2.5 lakh rupees and jewellery looted
बेटे का अपहरण करने की कोशिश की, गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान और उनके बेटे व भतीजे पर बदमाशों ने निजी अस्पताल के अंदर घुसकर हमला कर दिया। आरोपियाें ने प्रधान के बेटे का अपहरण करने की कोशिश भी की। हादसे में सभी घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कार के अंदर रखे ढाई लाख रुपये और दो सोने की चेन लूट कर भाग गए। आरोपियों ने प्रधान व उनके भांजे की गाड़ियों को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-16 में रहने वाले शीतल जैन ने बताया कि खेड़ीपुल के पास उनकी पेंट की दुकान है। वह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित व्यापार मंडल के प्रधान भी हैं। उनकी बहन गीता देवी के कूल्हे का ऑपरेशन होना था। करीब चार दिन पहले उन्हें खेड़ीपुल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी बहन के साथ भतीजे तनुज और अरुण भी फरीदाबाद आए हुए थे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे वह अपनी बहन से मिलने व ऑपरेशन के लिए पैसे देने के लिए अस्पताल गए थे। तभी 10 बदमाश हथियारों से लैस होकर अस्पताल के अंदर आ गए और आते ही उनके व उनके बेटे रक्षक पर हमला कर दिया। उस दौरान उनके भतीजे बीच बचाव करने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के दौरान आरोपियों ने उनके व उनके बेटे के गले में पहली हुई सोने की चेन लूट ही। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद अस्पताल के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो और भतीजे की गाड़ी पर भी लाठी डंडे से हमला किया। दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दीं। आरोपी उनकी गाड़ी के अंदर रखे ढाई लाख रुपये भी लूट कर भाग गए। भागने से पहले आरोपियों ने उनके बेटे का अपहरण करने की कोशिश भी की। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से भाग गए।



कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी
प्रधान ने बताया कि आरोपियों की डेयरी है। कुछ दिन पहले आरोपी उनके प्लॉट पर भैंस बांधने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अभिषेक, अंशुल, गोलू, मुकेश, धर्मेंद्र, सुमन व चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed