फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attack on cyber thugs, 10 arrested

Faridabad News: साइबर ठगों पर वार, 10 गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Attack on cyber thugs, 10 arrested
आरोपियों में दो सगी बहने शामिल, रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल के चार और एनआईटी के एक मामले में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने, ऑपरेट करने और उनके लिए कॉलिंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं जो सगी बहने हैं। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल के चार और एनआईटी के एक मामले में जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीमें पूछताछ कर रही हैं।

पहले मामले में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर आठ लाख रुपये ठगी के मामले में बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मध्यप्रदेश छतरपुर निवासी पूजा सिंह और दिल्ली द्वारका सेक्टर-5 निवासी आरती शामिल हैं। पूजा भी अब गुरुग्राम के पटेल नगर में रहती है। ये दोनों सगी बहनें हैं और इन्होंने एक कंपनी के नाम से खाता खुलवाकर आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के दो लाख रुपये आए थे। दोनों बहनें प्राइवेट नौकरी करती हैं। आरती को पुलिस ने जेल भेज दिया है और पूजा को दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-82 निवासी व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन

दूसरे केस में सेक्स रैकेट के मामले में शामिल होने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 1.82 लाख रुपये की ठगी में तीन आरोपियों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान भीलवाड़ा निवासी मनमोहन सिंह, असलम खान और प्रकाश शामिल हैं। प्रकाश व मनमोहन के बैंक खातों में ठगी के 55500 रुपये आए थे। असलम ने प्रकाश का खाता लेकर ठगों को दिया था। आरोपी प्रकाश ई-मित्र सेंटर चलाता है, असलम भीलवाड़ा में ऑटो चलाने का काम करता है, वहीं मनमोहन कपड़ों की दुकान पर सेल्समेन का काम करता है। आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात सेहतपुर इलाके के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर की थी ठगी
तीसरे मामले में अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर 1.22 लाख रुपये की ठगी में बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तौफिक राजस्थान भरतपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि तौफिक ने सोनू का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को दिया था। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ठगी की ये वारदात सुभाष नगर कॉलोनी के व्यक्ति से हुई थी।
पानी का बिल बकाया बताकर दिया था वारदात को अंजाम
चौथे मामले में एपीके फाइल भेजकर पानी का बिल बकाया बता 3.49 लाख की ठगी में तीन आरोपियों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में झारखंड देवघर निवासी गुलटन, पंकज और बिहार जमुई निवासी दीपक शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि गुलटन व पंकज कॉलिंग का काम करते थे वहीं दीपक खाताधारक है। दीपक अपने खाते में आये रुपयों को निकाल कर आगे ठगों के दे देता था। आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-17 निवासी व्यक्ति से हुई थी।

खाते में आए थे ठगी के 1.60 लाख रुपये
पांचवें मामले में क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के बहाने 1.79 लाख रुपये की ठगी में खाताधारक को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हैदर अली गाजियाबाद लोनी के कासिम विहार का रहने वाला है। हैदर अली ने अपने तीन बैंक खाते ठगों को दिए थे। इनमें ठगी के 1.60 लाख रुपये आए थे। आरोपी सिलाई का काम करता है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात जनता कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed