फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   attack on abkari team

आबकारी टीम पर हमला कर शराब लदा पिकअप लेकर फरार

Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
attack on abkari team
आबकारी टीम पर हमला कर शराब लदा पिकअप लेकर फरार
विज्ञापन

फरीदाबाद। मांगर गांव के समीप आबकारी विभाग की टीम पर एक महिला शराब तस्कर भारी पड़ गई। उसने अपने साथियों के साथ आबकारी टीम पर न केवल हमला किया, बल्कि मारपीट के बाद शराब से लदा पिकअप छुड़ाकर ले भागी। जाते-जाते उसने पीछा करने पर आबकारी टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। आबकारी निरीक्षक ने मामले की सूचना एसजीएम नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एनआईटी तीन चौकी पुलिस ने आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर एक नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरुग्राम की तरफ से अवैध शराब की खेप लेकर कुछ तस्कर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी टीम में कांस्टेबल दिनेश, मनीष सेवादार गोविंद व गुलशन समेत चालक पवन को लेकर गुरुग्राम रोड पर बृहस्पतिवार देर रात शराब तस्करों को पकड़ने पहुंच गए। रात करीब साढ़े बारह बजे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका तो चालक पिकअप लेकर वहां से भागने लगा। आबकारी टीम ने उनका पीछा कर कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। इसी दौरान पीछे से पीले रंग की स्कार्पियों में सवार महिला शराब तस्कर ने अपने साथी डिंपल व अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर सैनिक कॉलोनी के समीप आबकारी टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद आबकारी टीम के साथ मारपीट कर शराब से लदा पिकअप छुड़ा ले गई। वह खुद स्कार्पियो चला रही थी। भागते समय पीछा करने पर आबकारी टीम को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed