फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attach the property of those involved in drug smuggling and send the report to the headquarters: Chief Secretary

ड्रग तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति अटैच कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजें: मुख्य सचिव

Tue, 11 Jul 2023 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Attach the property of those involved in drug smuggling and send the report to the headquarters: Chief Secretary
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बैठक
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मंगलवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ नशामुक्ति अभियान की 5वीं राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि ड्रग तस्करी में शामिल आरोपियों की संपत्ति को अटैच करने की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को अवश्य भेजें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ड्रग ओवरडोज से होने वाली मृत्यु के पोस्टमार्टम से संबंधित विशेष मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा नशा पीड़ितों के इलाज के लिए दवाओं के उपयोग की मात्रा से संबंधित भी एक स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में जिलों में राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन राहगीरी कार्यक्रमों में भी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी शामिल हो और युवाओं को नशे की बुराई के बारे में बताए। इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का अच्छा माध्यम बन रहे हैं। ड्रग ओवरडोज से मृत्यु हुई है या नहीं ये पता लगाने के लिए सबसे जरूरी है कि मृतक ब्लड, स्किन इत्यादि जितने भी प्रकार के नमूने हैं, वे पहले 2-3 घंटों में ही लिए जाए। वर्तमान में इन सैंपलों की जांच केवल मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में की जाती है, जिससे अधिक दबाव है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इस प्रकार के नमूने एकत्र कर एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब से जांच करवाई जा सकती है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, महानिदेशक जेल मोहम्मद अकील और एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल सहित अन्य बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट करें
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में संबंधित एसडीएम द्वारा नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिन नशामुक्ति केंद्रों पर कुछ कमी पाई गई, उन्हें नोटिस देकर कमी को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन स्थानों पर नशे संबंधी गतिविधियां पाई थी उसके तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को नशे से दूर रहने बारे भी प्रेरित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed