फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Atmosphere of fear among female staff at Dhauj PHC due to lack of security.

Faridabad News: धौज पीएचसी में सुरक्षा की कमी से महिला स्टाफ में भय का माहौल

Sat, 04 Jul 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Atmosphere of fear among female staff at Dhauj PHC due to lack of security.
मुख्य गेट के आसपास असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा, कई बार की जा चुके है शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। धौज गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में भय का माहौल है। अस्पताल परिसर और मुख्य गेट के आसपास असामाजिक तत्वों के जमावड़े से महिला कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्टाफ नर्स पूनम ने बताया कि वह पिछले 17 वर्षों से धौज पीएचसी में कार्यरत हैं। अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है और यहां कोई स्थायी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति आसानी से अस्पताल परिसर में प्रवेश कर जाता है। स्टाफ का करना है कि पहचान करना मुश्किल हो जाता है कि कौन मरीज के साथ आया है और कौन बाहरी व्यक्ति है। इससे अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को हर समय असुरक्षा का एहसास बना रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात के समय कुछ लोग अस्पताल परिसर में पेड़ों के पीछे बैठकर शराब पीते हैं। जब स्टाफ उन्हें वहां से हटने के लिए कहता है तो वे गाली-गलौज पर उतर आते हैं। वहीं, शाम को ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ घर के लिए निकलते हैं तो अस्पताल के गेट के बाहर बैठे असामाजिक तत्व उन पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि अस्पताल परिसर में बने स्टाफ क्वार्टरों में रहने वाली महिला कर्मचारियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार शराब के नशे में लोग रात के समय क्वार्टरों के दरवाजे खटखटाकर भाग जाते हैं। इसके साथ ही गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी घटनाओं से रात के समय डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. यतेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के बाहर असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत पुलिस को मौखिक रूप से दी जा चुकी है। अब इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी जाएगी।


-

वर्जन--

अस्पताल में फिलहाल केवल एक ही सुरक्षा गार्ड है। पहले उसकी ड्यूटी रात के समय रहती थी, लेकिन वर्तमान में उसे दिन की शिफ्ट में लगाया गया है। अस्पताल के लिए दो अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड और एक सफाई कर्मचारी की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।- डॉ. यतेंद्र कुमार, मेडिकल ऑफिसर, धौज पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article