फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Athletes weaving dreams in a nursery of deprivation.

Faridabad News: अभावों की नर्सरी में सपने बुन रहे खिलाड़ी

Thu, 11 Jun 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Athletes weaving dreams in a nursery of deprivation.
- मैदान में नहीं है घास, चोट लगने का रहता है खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की अटाली स्थित खेल नर्सरी के खिलाड़ी अभावों के बीच सपनों को आकार दे रहे हैं। यहां प्रतिदिन 25 खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं, जिनके लिए सबसे बड़ी समस्या खेल के मैदान की है। मैदान से घास लगभग गायब हो चुकी है, जिससे खिलाड़ी बेहद नाखुश हैं और उन्हें चोट लगने का डर सताता रहता है।


मैदान की बदहाली के साथ-साथ इस नर्सरी में खिलाड़ियों के लिए पीने के साफ पानी और शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं है। बुनियादी सुविधाओं की इस कमी के कारण खिलाड़ियों को रोज काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नर्सरी के कोच भूषण ने बताया कि कुछ प्रतिभावान खिलाड़ियों के पास जूते और कपड़ों तक की कमी है, जिसके बावजूद वे लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों से बातचीत
मैदान में सबसे बड़ी दिक्कत घास की है। इससे कभी-कभी खेलते समय चोट लग जाती है।-प्रभात, खिलाड़ी

हमारे यहां बॉल और नेट की भी कमी है। इसकी वजह से खेलने में दिक्कत होती है।-अमन
खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से जूते और कपड़े भी मिलने चाहिए।-विक्रांत
अभी गर्मी का मौसम में है। ऐसे में पीने का पानी न होने से परेशानी आती है।-अभय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed