फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Athletes displayed their prowess and emerged as winners at the district level.

Faridabad News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जिला स्तर पर बने विजेता

Sat, 25 Jul 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess and emerged as winners at the district level.
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शनिवार को लड़कियों के जिला स्तरीय अंडर 17 और अंडर 19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर अंडर 19 में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबीकूद और 400 मीटर रिले रेस के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

वहीं अंडर 17 में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर रेस., शॉटपुट और 400 मीटर रिले रेस के मुकाबलों का आयोजन किया गया। इनमें अंडर 19 में 100 मीटर रेस में अंजलि ने 12.96 सेकेंड के साथ बाजी मारी जबकि नीवा दूसरे और तान्या तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में कल्पना पहले, अंजलि दूसरे और तान्या तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में कल्पना पहले, नीवा दूसरे और भव्या तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में हनी मलिक पहले और भावना दूसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर में हनी मलिक पहले और शिवानी दूसरे स्थान पर रहीं। 3000 मीटर में तनु ने बाजी मारी।शॉटपुट में सरिता पहले और दीपिका दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में दिव्यांशा पहले, दिव्या दूसरे और प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में खुशी पहले, अनु दूसरे और सरस्वती तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर रिले रेस में कल्पना, नीवा, हनी मलिक और अंजली ने मिलकर बाजी मारी। अंडर 19 में 100 मीटर रेस में राशि ने पहला स्थान हासिल किया जबकि स्वरा दूसरेऔर गौरी तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में वृष्टि पहले, राशि दूसरे और गौरी तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर में वृष्टि पहले, स्वरा दूसरे और लायरा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में मन्नत पहले, पलक दूसरे और प्रतिभा तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर में मन्नत पहले और प्रतिभा दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में स्वरा पहले, गौरी दूसरे और प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में वंशिका पहले, हर्शिता दूसरे और अन्नया तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रिस्ता पहले, हर्शिता दूसरे और युविका तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर रिले रेस में वृष्टि, स्वरा, मन्नत और पलक ने मिलकर बाजी मारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed