फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Atali team wins Kabaddi competition.

Faridabad News: कबड्डी प्रतियोगिता में अटाली टीम बनी विजेता

Sun, 30 Aug 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Atali team wins Kabaddi competition.
फरीदाबाद। गांव अटाली में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपंच नफे सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हरियाणा की 28 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में अटाली की टीम ने 17 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि धामर की टीम 14 अंक के साथ उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया। मुकाबले में अटाली की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक इसे कायम रखा। विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं उपविजेता धामर टीम को 75 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed