फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Assured the family of the injured Sikandar Dagar of every possible assistance.

Faridabad News: घायल सिकंदर डागर के परिवार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Assured the family of the injured Sikandar Dagar of every possible assistance.
अस्पताल पहुंचे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। आपसी विवाद के दौरान हथौड़े से हमले में घायल सिकंदर डागर का हालचाल जानने के लिए हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल की स्थिति की जानकारी डॉक्टरों से ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मंत्री ने पीड़ित के पिता खेमराज डागर से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने डीएसपी कृष्ण गोपाल से पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला शांति और अमन की धरती है और यहां किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। मंत्री ने लोगों से अपील की कि इस मामले को राजनीतिक या जातिगत रंग न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article