{"_id":"655b513939b36d994c02f1d3","slug":"assault-with-restaurant-owner-case-rate-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16978-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेस्तरांं मालिक के साथ मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेस्तरांं मालिक के साथ मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-86 स्थित रेस्तरांं मालिक के साथ नौकर सहित 7 लोगों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान उनके जेब में रखे 12 हजार 700 रुपये गिर गए। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष कॉलोनी निवासी रवि शर्मा ने बताया कि उनका रेस्तरांं सेक्टर-86 स्थित हैबिटेट सोसायटी में है। रेस्टोरेंट को बंद करने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अंकुर, आकाश और राहुल खड़े मिले। उनके साथ रेस्टोरेंट में काम करने वाला नौकर रमेश भी था। उन्होंने रमेश से पूछा कि वह काम पर क्यों नहीं आया है। इसपर अंकुर, आकाश, आशीष, राहुल व अन्य तीन अज्ञात लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उनके रेस्टोंरेंट में काम करने वाला दूसरा नौकर प्रदीप भी आ गया। मारपीट के दौरान रवि की जेब में रखे 12,700 रुपये भी गिर गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।