{"_id":"68a3168a68d9bef8ad043929","slug":"assault-on-student-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117121-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बंचारी गांव में स्कूली छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बंचारी गांव में स्कूली छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
- जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार, पुलिस ने पांच पर मामला दर्ज किया
होडल। जिले के बंचारी गांव में 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में छात्र को गंभीर चोटें आईं हैं। मुंडकटी थाना पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित कार्तिक होडल के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह बाइक से नाई की दुकान जा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार प्रभात, विष्णु, मनोज और वीरेंद्र ने उसे रोक लिया। मनोज ने कट्टे से कार्तिक के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे अनिल ने भी लाठी से हमला किया। आरोप है कि आरोपी छात्र की चेन भी लूट ले गए। सूचना मिलते ही परिजन घायल छात्र को अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रभात, विष्णु, मनोज, वीरेंद्र और अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।