{"_id":"6afb38a3a8970a9a6a0a99ed","slug":"assault-on-manager-at-pizza-store-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85491-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिज्जा स्टोर में मैनेजर के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिज्जा स्टोर में मैनेजर के साथ मारपीट
विज्ञापन
पानी मांगने को लेकर हुआ था विवाद, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित पिज्जा स्टोर में पानी मांगने को लेकर हुए विवाद में मैनेजर नितेश कुमार के साथ मारपीट की गई। यह घटना दो नवंबर की रात हुई और स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
मैनेजर नितेश कुमार ने बताया कि वह दो नवंबर की रात एक कर्मचारी के साथ स्टोर में काम कर रहे थे। बाकी कर्मचारी ऑर्डर देने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अजय नाम का एक युवक स्टोर पर आया और पानी मांगा। काम में व्यस्त होने के कारण कर्मचारी उसकी आवाज नहीं सुन पाए। इसी बात पर युवक ने विवाद शुरू कर दिया। नितेश के अनुसार, जब उन्होंने उसे शांत रहने के लिए कहा तो उसने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसके बाद उसके साथी भी वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे।
नितेश ने आरोप लगाया कि घटना के समय कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने मारपीट रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।