फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ASI Slaps Truck Driver for Wrong-Side Driving on Faridabad Flyover viral video

समझाया.. मारा थप्पड़ और काटा चालान: ट्रैफिक ASI ने रॉन्ग साइड आने पर ट्रक चालक पर उठाया हाथ, देखें Video

Sat, 27 Sep 2025 07:30 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से ट्रोला चलाने पर ट्रैफिक पुलिस एएसआई ने चालक को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं 500 रुपये का चालान भी किया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
ASI Slaps Truck Driver for Wrong-Side Driving on Faridabad Flyover viral video
एएसआई से चालक को जड़ा थप्पड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बल्लभगढ़ नेशनल हाईवे पर एक ट्रोला चालक शनिवार को राॅग साइड से सोहना फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ रहा था। तभी पुल के पास मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने चालक से बहसबाजी होने पर पर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चालक को 500 रुपये का चालान भी किया है। 

विज्ञापन


वीडियो के अनुसार, बल्लभगढ़ से सोहना फ्लाईओवर चौक के पास ट्रैफिक पुलिस एएसआई नरेन्द्र कुमार मौजूद थे। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब एक ट्रोला चालक ट्रोला को दिल्ली की तरफ से राॅग साइड लेकर सोहना फ्लाईओवर पर जाने की कोशिश कर रहा था। जिसके कारण रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


रोड पर जाम लगता देख नरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रोला का 500 रुपये का चालान कर दिया। चालान होने के बाद चालक और पुलिस कर्मचारी के बीच में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई की एएसआई नरेन्द्र कुमार ने चालक को मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद चालक ट्रोला को वहां से लेकर फ्लाईओवर पर चढ़कर सेक्टर 55 की तरफ चल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed