{"_id":"6636732b0d8016faf902dbc4","slug":"asi-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-rs-5000-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24143-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच हजार की रिश्वत लेता एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच हजार की रिश्वत लेता एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
लड़ाई-झगड़े के केस में थाने से जमानत देने के नाम पर मांगे थे पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने धौज थाने में तैनात एक एएसआई को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक झगड़े के केस में थाने से जमानत देने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसे ले रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
धौज निवासी आसिफ ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को उसका परिवार में चाचा जुम्मा के साथ झगड़े हो गया था। चाचा की शिकायत पर धौज थाने में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई हेमराज कर रहा था। हेमराज ने आसिफ को जांच में शामिल कर थाने से जमानत देने के लिए पैसों की मांग शुरू की। हेमराज इससे पहले आठ हजार रुपये ले चुका था। शनिवार को आसिफ के भाई युसुफ को जांच में शामिल करने के नाम पर पांच हजार रुपये मंगाए थे। एसीबी से इंस्पेक्टर श्योरण लाल की अगुआई में टीम गठित की गई। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। एएसआई हेमराज ने जैसे ही पैसे लिए, तो पहले से तैयार टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।