फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ashu who freed kala arrested, kaaju jailed

काला को छुड़ाने वाला आशू गिरफ्तार, काजू को जेल

Tue, 04 Feb 2020 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
ashu who freed kala arrested, kaaju jailed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एक फरवरी को फरीदाबाद में कैदी वाहन पर हमला कर कुख्यात संदीप उर्फ काला समेत धन सिंह उर्फ काजू को छुड़ा ले जाने के मामले में क्राइम ब्रांच रोहतक की टीम ने चौथे बदमाश आशू निवासी किरोर रोहतक को उसके गांव के पास ही मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। क्राइम ब्रांच रोहतक की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
दूसरी ओर, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तीनों बदमाश नरेश उर्फ सेठी, कपिल उर्फ कृष्ण व धन सिंह उर्फ काजू को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दिया। क्राइम ब्रांच की जांच टीम ने कुख्यात गैंग के शातिर बदमाश व काला जठेड़ी के करीबी नरेश व कपिल का एक दिन की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने अनुमति दे दी। वहीं धन सिंह उर्फ काजू को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। काजू होडल के रहने वाले सोनू पुत्र दीपचंद के हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
विज्ञापन

एक फरवरी को संदीप उर्फ काला जठेड़ी के साथी नरेश, कपिल व अन्य अज्ञात ने मिल कर कैदी वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच व फरीदाबाद की पुलिस ने मिल कर धौज थाना क्षेत्र के सिकरौना भनकपुर के समीप घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश नरेश, कपिल व काजू को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काला जठेड़ी पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, डकैती, फिरौती समेत करीब दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। वह एक हत्या के मामले में दस साल की सजा काट रहा था। उसके साथी नरेश उर्फ सेठी पर भी करीब 21 मामले दर्ज हैं। तीन मामले अब पुलिस पर हमला करने के दर्ज किए गए हैं। कपिल पर पंजाब व झज्जर में तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed