{"_id":"64875d290c6e11c2c909dee6","slug":"asha-workers-demonstrated-in-support-of-their-demands-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6634-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मांगों के समर्थन में आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मांगों के समर्थन में आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन
Mon, 12 Jun 2023 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बीके अस्पताल में सीएमओ को सीएम के नाम ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लंबित मांगों को लेकर आशा वर्करों ने सोमवार को बीके अस्पताल व शहर के अलग-अलग सीएचसी व पीएचसी पर प्रदर्शन किया। बीके अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान हेमलता गोयल और सचिव सुधा पाल के अनुसार, महामारी के दौरान जब सभी घर में दुबक गए थे, उस समय आशा वर्करों ने जान की परवाह किए बिना काम किया, लेकिन उसका मेहनताना आज तक नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त मासिक वेतन में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर सीएचसी खेड़ी में सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता और एसएमओ डॉ. हरजिंदर, कोराली में डॉ विजय मलिक, तिगांव सीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर, पाली में मेडिकल ऑफिसर और बीके अस्पताल में डॉक्टर श्योकंद को ज्ञापन दिया। आशा वर्करों का कहना है कि सुनवाई नहीं हुई तो 10 जुलाई को प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पूजा गुप्ता, नीलम जोशी, सुशीला चौधरी, अनीता भारद्वाज, शाहीन परवीन, संगीता, मुनेश, माया, गिर्राजो, चंद्रप्रभा और सीटू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।