फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Asha Worker Union accused the state government of breaking its promise

Faridabad News: आशा वर्कर यूनियन ने प्रदेश सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Asha Worker Union accused the state government of breaking its promise
यूनियन ने मांगों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आशा वर्कर यूनियन आगामी 4 अगस्त को रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निवास स्थान का घेराव करेगी। इसमें जिले की सैकड़ों आशा वर्कर भाग लेंगी। यह निर्णय बृहस्पतिवार को सुकोमल सेन भवन में बैठक के दौरान लिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता ने की। जबकि संचालन जिला सचिव सुधा ने किया।
इस बैठक में क्यूबा के लिए एकजुटता फंड अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। उन्होंने बताया कि यूनियन की राज्य स्तर की बैठक रोहतक में 31 जुलाई से एक अगस्त को होगी। इसमें राज्य स्तर के घेराव की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


यूनियन की मुख्य मांग है कि वर्ष 2023 में 7 अगस्त से 19 अक्टूबर तक चली हड़ताल के दौरान फिक्स मानदेय की कटौती और इंसेंटिव की कटौती को तुरंत बहाल किया जाए। इसके अलावा हाई रिस्क आरोग्य मंदिर, टीवी सर्वे, कुष्ठ रोग का पैसा पूरे प्रदेश में लागू किया जाए। इसके साथ-साथ आशाओं की ऑनलाइन प्रोफार्मा में सुधार करते हुए ऑफलाइन प्रोफार्मा खत्म किया जाए। इसके अलावा आशा वर्करों को नियमित किया जाए। इन्हें न्यूनतम वेतन 26000 दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed