{"_id":"683df005a08fbced6a0b56b4","slug":"asha-ki-kiran-documentary-got-award-in-state-level-film-festival-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44445-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आशा की किरण डॉक्यूमेंट्री को राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव में मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आशा की किरण डॉक्यूमेंट्री को राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव में मिला पुरस्कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की डॉक्यूमेंट्री फिल्म आशा की किरण को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव में दूसरे स्थान पर आने पर 5100 रुपये की राशि मिली।
इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन हेमंत शर्मा ने किया, एडिटिंग का कार्य धीरेन सिंह ने संभाला, जबकि स्क्रिप्ट लेखन और वॉइस ओवर कनिष्का मिश्रा ने किया गया। फिल्म एक ऐसी महिला की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। यह कहानी महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल पेश करती है। फिल्म निर्माण टीम ने बताया कि तीर्थ यात्रा के दौरान इस महिला से हुई एक मुलाकात ने उन्हें इस डॉक्यूमेंट्री की प्रेरणा दी।