फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   As the humidity increases, cases of dehydration and skin diseases increase.

Faridabad News: उमस बढ़ते ही डिहाइड्रेशन और त्वचा रोग के मामले बढ़े

Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
As the humidity increases, cases of dehydration and skin diseases increase.
चिकित्सकों ने दी सतर्क रहने की सलाह
विज्ञापन



फरीदाबाद। गर्मी और बरसात के बाद बढ़ी उमस लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिले में डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी बीमारियों के मामलों में लगातार सामने आ रहे हैं। बीके अस्पताल में प्रतिदिन कई मरीज पानी की कमी, कमजोरी, एलर्जी और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों ने लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बीके अस्पताल में प्रतिदिन 5 से 7 मरीज डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों को कमजोरी, चक्कर आना, थकान और सिरदर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती उमस के कारण पसीना अधिक निकलने से शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी हो रही है, जिससे यह समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन



25 से 30 मरीज एलर्जी और खुजली के पहुंच रहे

इसके अलावा त्वचा संबंधी रोगों के मामलों में भी इजाफा हुआ है। अस्पताल में रोजाना करीब 25 से 30 मरीज एलर्जी, खुजली, घमौरियां और पसीने के कारण होने वाले त्वचा संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस राठी का कहना है कि लंबे समय तक पसीना त्वचा पर बने रहने और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शरीर में तरल पदार्थों की कमी न होने दें

बीके अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि गर्मी और उमस वाले मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और शरीर में तरल पदार्थों की कमी नहीं होने देनी चाहिए। इसके लिए नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी हो सकता है।



हल्के और सूती कपड़े पहनें

उन्होंने सलाह दी कि धूप में निकलने से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें और त्वचा को साफ और सूखा रखें। किसी भी प्रकार की कमजोरी, चक्कर, लगातार खुजली या त्वचा पर दाने होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed