फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   As the cold increases, cases of cold and cough increase among children.

Faridabad News: ठंड बढ़ते ही बच्चों में सर्दी-जुकाम के मामले बढ़े

Fri, 24 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, cases of cold and cough increase among children.
बीके अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 150 से अधिक बच्चे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुबह और शाम बढ़ती ठंड के चलते बच्चों में सर्दी-जुकाम, निमोनिया और श्वसन संबंधी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीके अस्पताल में रोजाना करीब 150 से अधिक बच्चे इन बीमारियों से पीड़ित पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने बच्चों का खास ख्याल रखने के लिए कहा है।

आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, ऐसे में माता-पिता को बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या ने बताया कि अस्पताल में निमोनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। हल्की ठंड बच्चों को जल्दी अपनी चपेट में ले रही है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों को ठंडी हवा और अचानक तापमान के बदलाव से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि अक्सर अभिभावक बच्चों को जमीन पर खेलने के लिए छोड़ देते हैं। कई बार बच्चे खेलते- खेलते पानी में भी चले जाते हैं और गीले हो जाते हैं। माताएं इस ओर ध्यान नहीं देतीं और अपने काम में व्यस्त रहती हैं। इसी लापरवाही के कारण बच्चों को ठंड लग जाती है और बाद में निमोनिया भी बन जाता है। अभिभावकों को चाहिए कि ठंड के मौसम में बच्चों को पूरे कपड़े पहनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं व ठंडे पदार्थों से बचाएं

विशेषज्ञों के अनुसार अभिभावकों को बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने, धूल और ठंडी हवा से बचाने पर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल कूलर या एसी का उपयोग बच्चों के लिए परेशानी बन सकता है, क्योंकि यह श्वसन संक्रमण को बढ़ा सकता है। उन्होंने सलाह दी कि घरों में साफ-सफाई रखें, बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं और ठंडे पेय पदार्थों से बचाएं। यदि बच्चे को तेज बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed