{"_id":"648d972f76c962aab60a6e66","slug":"arya-nagar-will-have-to-face-sewer-problem-for-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7022-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक सप्ताह तक आर्य नगर को झेलनी पड़ेगी सीवर की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक सप्ताह तक आर्य नगर को झेलनी पड़ेगी सीवर की समस्या
Sat, 17 Jun 2023 05:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह तक आर्य नगर को झेलनी पड़ेगी सीवर की समस्या मोहना रोड पर गंदे नाले का निर्माण कार्य के चलते निकासी बंद की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आर्य नगर में मिल्क प्लांट सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा मोहना रोड पर नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते सीवर के पानी की निकासी को बंद किया हुआ है। इसी वजह से सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। यह समस्या एक सप्ताह तक रहेगी।
ऊंचा गांव 5 नंबर चुंगी से मिल्क प्लांट वाली रोड पर सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इस सड़क पर दोनों ओर नालियां होने के बावजूद भी सीवर का पानी सड़कों पर बहता है। इस रोड पर करीब 5 से 6 निजी स्कूल व कॉलेज बने हुए हैं। साथ ही यह सेक्टर 2 व बल्लभगढ़ मेन बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में से एक है। आर्य नगर निवासी राजवीर, राकेश, सुनिता, कोमल, गीता ने बताया कि उक्त सड़क पर दो वार्ड लगते हैं, जिसकी वजह से इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है। निगम के कनिष्ठ अभियंता विपिन ने बताया कि मोहना रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए सीमेंट नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण सीवर की निकासी को रोका हुआ है, जिसके कारण सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा। उसके बाद सीवर के पानी की निकासी को खोल दिया जाएगा और लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।