फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Artists spread the colors of folk culture at Chhoti Chaupal

Faridabad News: छोटी चौपाल पर कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Artists spread the colors of folk culture at Chhoti Chaupal
दिनभर चले कार्यक्रमों में लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, सूफी संगीत की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में छोटी चौपाल पर देश- प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लगातार दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। बुधवार को दिनभर चले कार्यक्रमों में लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, सूफी संगीत, नाटक, रागनी और हास्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम की शुरुआत नरेंद्र भारद्वाज मोंटी पार्टी की ओर से प्रस्तुत हरियाणवी सांस्कृतिक लोकनृत्य से हुई, जिसने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद शालू श्रीवास्तव ने अपनी भावपूर्ण शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को कला की बारीकियों से रूबरू कराया। संगीत प्रेमियों के लिए निशांत शकलानी एवं सहकलाकारों द्वारा प्रस्तुत हिंदी सूफी बैंड खास आकर्षण रहा।
विज्ञापन


नाट्य प्रेमियों को न्यू उथान थिएटर, कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने उजबक राजा नाटक की प्रस्तुति देकर सामाजिक संदेश के साथ भरपूर मनोरंजन किया। वहीं शेखर श्रीवास्तव, नीरोत्तम व अंश की गिटार प्रस्तुति और कनिष्क करुती का केरो के पर कार्यक्रम दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर गया। लोकधुनों में राजू नाथ बीन पार्टी, जिया लाल डेरु पार्टी व राजकुमार की रागनी ने हरियाणवी रंग को और गाढ़ा किया। कार्यक्रम के बीच- बीच में हास्य कलाकार सतीश हरियाणवी ने चुटकले सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. एम. पांडुरंग (आईएएस) तथा अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के मार्गदर्शन में प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के तहत 15 फरवरी तक छोटी व बड़ी चौपाल पर रोजाना विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।


आज रहेगी इन कार्यक्रमों की धूम

कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने बताया कि गुरुवार 5 फरवरी को छोटी चौपाल में पर कलाकार रणबीर सिंह की ओर से गजल की प्रस्तुति, मुद्रा ग्रुप ऑफ आर्ट्स की ओर से कथक नृत्य, दिलावर कौशिक की ओर से हिंदी, सूफी हरियाणवी बैंड, कैथल की सुशील कुमार पार्टी की ओर से हरियाणवी लोकनृत्य और चंडीगढ़ आर्ट थिएटर रंजीत पार्टी द्वारा नाटक की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed