फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Artistic exhibition organized at Khajani Institute

Faridabad News: खजानी इंस्टीट्यूट में कलात्मक प्रदर्शनी आयोजित

Mon, 13 Apr 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Artistic exhibition organized at Khajani Institute
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित खजानी वूमन्स वोकेशनल इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय कलात्मक प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन विशेष रौनक देखने को मिली। इस अवसर पर पुश-अप्स में कई बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर रोहताश चौधरी और टीवी अभिनेता अंकित आर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। संस्थान में आगमन पर छात्राओं ने तालियों और पुष्पवर्षा के साथ दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों और हस्तनिर्मित कलाकृतियों को देखकर अतिथियों ने उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ब्यूटी कल्चर की छात्राओं ने हेयरस्टाइल, नेल आर्ट, मेहंदी, हेयरकट, आई मेकअप और साड़ी ड्रेपिंग के नए-नए तरीकों का प्रदर्शन किया। साथ ही ब्राइडल मेकअप में वॉटरप्रूफ मेकअप, हेवी बेस और ग्लिटरी लुक का डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। ब्यूटी कल्चर की छात्राओं द्वारा तैयार की गई ब्राइडल लुक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि संस्थान की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed