फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Artificial aids provided to persons with disabilities at the camp

Faridabad News: शिविर में दिव्यांगों को दिए कृत्रिम उपकरण

Tue, 27 Oct 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Artificial aids provided to persons with disabilities at the camp
फरीदाबाद। सेक्टर-19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में एलायंस क्लब फरीदाबाद ग्रीन एवं जागृति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। शिविर में 350 से अधिक दिव्यांगों को सहायता दी गई। नए कृत्रिम उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं।
विज्ञापन


एलायंस क्लब फरीदाबाद ग्रीन के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि संस्था समाजसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है। फरीदाबाद में पहली बार ऐसे शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्यांगों की जांच और माप लेने के बाद उसी दिन दोपहर तक उनके लिए कृत्रिम अंग तैयार कर दिए गए। इससे उन्हें उपकरणों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट चेयरमैन शेखर अग्रवाल और संस्थापक चेयरमैन केजी अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कृत्रिम अंगों और अन्य सहायक उपकरणों के वितरण के साथ नेत्र जांच भी की गई। नेहरू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. पीडी शर्मा ने बताया कि संस्था रक्तदान शिविर भी आयोजित करती है। सचिव विद्या शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article