{"_id":"572c811f4f1c1bda275cce91","slug":"arthritis-patient-visited-health-camp-in-large-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में अधिक पहुंचे जोड़ों में दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में अधिक पहुंचे जोड़ों में दर्द के मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को लकड़पुर गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ एप्लाइड साइंस व मानव रचना डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों के दल ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
अधिकांश मरीज कमरदर्द, जोड़ों में दर्द और अच्छा खानपान न होने के कारण होने वाली परेशानियों से ग्रस्त पाए गए। डॉक्टरों ने मरीजों को नियमित व्यायाम और बेहतर खानपान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
न्यूट्रिशन वैल्यू जानने के लिए शिविर में बॉडी कंपोजिशन प्रोफाइल भी किया गया। फैकल्टी ऑफ एप्लाइड साइंस के डीन डॉ. जीएल खन्ना ने बताया कि शिविर में आए मरीजों में हाइपरटेंशन से ग्रस्त मरीजों की संख्या ज्यादा थी। सभी को नियमित एरोबिक्स की सलाह दी गई। जोड़ों के दर्द से ग्रस्त बुजुर्गों की न्यूट्रिशन काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन