{"_id":"5d1e21298ebc3e3cc35fdadd","slug":"arrested-with-counterfeit-notes-faridabad-news-noi4472432179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार, साथियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार, साथियों की तलाश
विज्ञापन
फरीदाबाद नकली नोटो के साथ गिरफ्तार आरोपी ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने ओल्ड फरीदाबाद में नकली नोट चलाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो-दो सौ रुपये के 48 नकली नोट बरामद किए हैं, जबकि 14 नोट आरोपी चला चुका है। गिरफ्तार युवक के कई साथी भी इसमें शामिल हैं। पुलिस उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
क्राइम ब्रांच सेंट्रल जोन प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि ओल्ड फरीदाबाद स्थित पान के खोखे पर एक युवक दो सौ रुपये के नकली नोट से सामान ले रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को धर दबोचा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लक्ष्य शेट्टी निवासी सेक्टर-18 बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से दो-दो सौ रुपये के 48 नकली नोट बरामद किए, जबकि पिछले कुछ दिनों में वह 14 नोट चला चुका है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी एसआई आजाद सिंह ने बताया कि फिलहाल युवक ने यह नहीं बताया कि नकली नोट वह कहां से लेकर आया है या किसने उसे दिए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इतना पता चला कि आरोपी लक्ष्य ने बीएससी की हुई है और अपने पिता की किरयाने दुकान संभालता है। दुकान पर पैकेट बंद दूध भी बेचते हैं। आरोपी का कहना है कि उसे दूध सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति यह नोट दे गया था। नकली नोट चलाने में उसके कई और साथी भी शामिल हैं। पुलिस उनके बारे में भी उससे पूछताछ करने में जुटी है। जांच अधिकारी ने बताया कि इसमें कई और लोगों के गिरफ्तार होने की उम्मीद है।