फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Arrested for stealing Rs 2.39 lakh from the shop

Faridabad News: बुलंदशहर के ध्यानार्थ दुकान से 2.39 लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 07:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 05 Aug 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Arrested for stealing Rs 2.39 lakh from the shop
सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पहचाना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मिर्जापुर रोड पर स्थित पशु आहार की दुकान से 2.39 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को आईएमटी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 2.39 रुपये बरामद हो गए हैं। आरोपी कबाड़ उठाने का काम करता है। दुकानदार को पैसे गिनते हुए देखा तो आरोपी के मन में लालच आ गया था और मौका देखकर गल्ले से पैसे लेकर फरार हो गया था।

डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल ने बताया कि तीन अगस्त की शाम को मिर्जापुर रोड पर स्थित एक दुकान के पैसे चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस चौकी आईएमटी इंचार्ज विरेन्द्र सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी तिगांव राजेश लोहान ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव सलेमगढ़ निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी मिर्जापुर गांव में रह रहा था। गांव मिर्जापुर में जयपाल सिंह की पशु आहार की दुकान है। दुकानदार द्वारा शाम को चोरी की सूचना दी गई थी। दुकानदार की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई।
विज्ञापन

आरोपी की जेब से 29 हजार रुपये तथा पूछताछ में संत सूरदास कॉलोनी में कबाड़ गोदाम से 2 लाख 10 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी कबाड़ी की दुकान पर नौकरी करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना सदर प्रभारी महेंद्र ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र पर दो चोरी व एक सड़क हादसे का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed