फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Arrangements along Kanwar routes must be completed in time: Deputy Commissioner of Police

कांवड़ मार्गों पर समय रहते व्यवस्थाएं पूरी की जाएं : पुलिस उपायुक्त

Tue, 21 Jul 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Arrangements along Kanwar routes must be completed in time: Deputy Commissioner of Police
कांवड़ यात्रा को लेकर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां तेज कीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस उपायुक्त (यातायात) जयबीर सिंह की अध्यक्षता में यातायात कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह, सभी जोनल अधिकारी, यातायात निरीक्षक तथा शाखा के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, चालान अभियान और कांवड़ यात्रा के दौरान किए जाने वाले विशेष प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन


इस दौरान गलत दिशा में ड्राइविंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी समीक्षा की गई। जयबीर सिंह ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने से गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए। उन्होंने बिना नंबर प्लेट, फर्जी या गलत नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, गलत पार्किंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नियमित चालान और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यातायात संबंधी सहायता के लिए नागरिक 0129-2267201 या डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed