{"_id":"6516c568d2b5924f8c010f56","slug":"arrangement-of-additional-buses-for-haridwar-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14345-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम
विज्ञापन
पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की सुविधानुसार चलाया जाएगा संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पितृपक्ष शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। इन दिनों लोग अपने बड़े बुजुर्गों को याद कर पूजा पाठ करते हैं। इस दौरान कुछ लोग हरिद्वार भी जाते हैं। इसके लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। इन्हें यात्रियों की सुविधानुसार चलाया जाएगा।
डीआई मांगेराम ने बताया कि शुक्रवार को एनआईटी डिपो से शाम को हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बस की एडवांस बुकिंग हुई, जिसके चलते देर शाम को हरिद्वार के लिए बस रवाना की गई। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष के दौरान उनके डिपो से यात्रियों की सुविधा अनुसार अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा, जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने दो अतिरिक्त बसों को शाम के लिए तैयार किया हुआ है। इसके अलावा दो चालक व दो परिचालक को स्पेयर में रखा हुआ है। यात्रियों की संख्या पर्याप्त होने के बाद हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बस को चला दिया जाएगा। अभी उनके डिपो से सुबह साढ़े पांच बजे और रात को आठ बजे हरिद्वार के लिए बस संचालित की जाती है। इसके अलावा पलवल डिपो की ओर से सुबह पांच बजे और 11 बजे बस संचालित होती है जोकि बल्लभगढ़ डिपो से होकर जाती है।