{"_id":"6a16fb555736ecf57202470c","slug":"around-rs-1072-lakh-defrauded-in-three-cyber-fraud-cases-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70946-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगी के तीन मामलों में करीब 10.72 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगी के तीन मामलों में करीब 10.72 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में ठगों ने करीब 10.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर अपराध बल्लभगढ़ और साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगों ने लोगों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाकर बैंक खातों से रकम निकाली है।
पहले मामले में सेक्टर-8 निवासी दीपक ने शिकायत में बताया कि सात मई को उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 87,398 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद धोखाधड़ी का पता चला। दूसरे मामले में सेक्टर-7ई निवासी पुनीत मूंदड़ा ने शिकायत में बताया कि आठ मई को खुद को सीआईएसएफ आर्मी कैंटीन से जुड़ा बताकर ठग ने इलेक्ट्रिकल सामान खरीदने के नाम पर संपर्क किया था। अगले दिन सामान भेजने के बाद भुगतान प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने तकनीकी दिक्कत और बेनेफिशियरी जोड़ने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4,86,704 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
वहीं, तीसरे मामले में पुरी प्राणायाम निवासी गुलशन राय मिन्दीरता ने पुलिस बताया कि 20 मई को उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से बिना अनुमति के 4,98,000 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान कॉल, लिंक या भुगतान प्रक्रिया पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना 1930 हेल्पलाइन या साइबर थाना पुलिस को दें।