{"_id":"65e7586cce8dcde514075f6d","slug":"army-personnel-hit-by-car-and-dragged-for-50-meters-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21589-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सैन्यकर्मी को कार से टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सैन्यकर्मी को कार से टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा
विज्ञापन
- आरोपी मौके से फरार, घायल अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित आर्मी कैंटीन से सामान लेकर लौट रहे एक सैन्यकर्मी को कार चालक ने बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित बाइक से घर की तरफ जा रहे थें। आरोपी कार चालक टक्कर मारने के बाद उन्हें करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित आशीष यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना में नौकरी करते हैं। धीरज नगर में परिवार के साथ रहते हैं। दो मार्च की दोपहर वह सेक्टर-16 स्थित आर्मी कैंटीन से सामान लेकर बाइक से घर जा रहे थे। सेक्टर-16 के पास ओल्ड फरीदाबाद चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। घटना में उन्हें काफी चोटें आईं हैं। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर उनका भाई मौके पर पहुंचा और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एक अन्य मामले में भी इसी तरह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बिहारी मार्केट में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। गांव खेड़ी कलां निवासी गोपाल पंडित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह बिहारी मार्केट स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। 27 फरवरी की सुबह में वह बाइक से दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इलाज कराने के बाद सोमवार को उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद