{"_id":"677596cc2e679ba79b01ec5a","slug":"argument-between-children-turned-into-bloody-conflict-heavy-stone-pelting-took-place-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-110967-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चों के बीच की कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, जमकर हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चों के बीच की कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, जमकर हुआ पथराव
विज्ञापन
ट्रैक्टर व चार गाड़ियां तोड़ी, घरों में की लूटपाट, दर्जनों लोगों को आईं चोटें, पांच गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव उटावड़ में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी परिजनों के बीच झगड़े में बदल गई। इसके बाद यह झगड़ा दो मोहल्ले के बीच खूनी संघर्ष का कारण बन गया। इस दौरान जमकर पथराव किया गया और घरों के बाहर खड़ी चार गाड़ियां व ट्रैक्टरों को तोड़ दिया गया। घरों में लूटपाट करने का भी आरोप है। एक पीड़ित ने 3.70 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। हमले में दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें पांच को गंभीर चोटें आई हैं।
झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का आपसी राजीनामा करा दिया। उसके बावजूद एक युवक का अपहरण कर पिटाई की गई, जिससे मामला दोबारा बिगड़ गया। वारदात के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति नियंत्रण के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। मामले में एक पक्ष की शिकायत पर 15 नामजद सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उटावड़ थाना पुलिस के अनुसार गांव उटावड़ निवासी शाकिर ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह नौ बजे के करीब एक-साथ खेल रहे बच्चों में कहासुनी हो गई। कहासुनी को मौके पर पहुंच कर शांत करा दिया गया, लेकिन इसकी रंजिश में दूसरे मोहल्ले में रहने वाले सुब्बी, राशिद, मुस्तफा, समसुद्दीन, मुबारिक, उस्मान, इस्लाम, अख्तर, यूनुस, रुक्कू, रफीक, शहीद, सलमान, मुबीन, अकबर व 10-12 अन्य लोग अवैध हथियार, लाठी, डंडा लेकर उनके घर पर आए। आरोपियों ने उनके परिजन फिरदौस, फरीदा, फरदी, साबिर व इरशाद को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर के गेट पर खड़ी गाड़ी को तोड़ दिया और उसमें रखे ढाई लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा आरोपियों ने तीन अन्य गाड़ियों व ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे झगड़ा दो मोहल्लों के बीच का बन गया। पथराव में दर्जनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
-- -- --
राजीनामे के बाद युवक को अपहरण कर पीटा
दोनों मोहल्ले के बीच हुए झगड़े के बाद पुलिस ने आपसी राजीनामा करा दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद राजीनामे के बाद आरोपियों ने उसके परिजन साबिर को घर से उठा लिया और मुस्तफा के घर के अंदर ले गए। आरोपियों ने साबिर को जमकर पीटा। इसके बाद अतरू के घर पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट कर घर से 1.20 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात लूट कर ले गए। आरोपियों ने कहीं पर दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
-- --
गांव में तनाव का माहौल
उटावड़ में दो मोहल्लों के बीच हुई खूनी संघर्ष के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोबारा झगड़े की आशंका के कारण गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस गांव के मौजूदा लोगों से बातचीत कर हालात को काबू करने का प्रयास कर रही है।
-- -- -
एक पक्ष की शिकायत पर 25 पर मुकदमा दर्ज
अभी एक पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर 15 नामजद सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - हरकिशन, उटावड़ थाना प्रभारी