फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aravali Golf Club will be ready on international standards

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार होगा अरावली गोल्फ क्लब

Sun, 21 Apr 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aravali Golf Club will be ready on international standards
हरियाणा पर्यटन निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, चुनाव के बाद गोल्फ क्लब को विकसित करने का काम किया जाएगा शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित अरावली गोल्फ क्लब के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित किया जाएगा। नए कमरे बनाए जाएंगे, साथ ही हॉल की संख्या बढ़ाई जाएगी। उसी के हिसाब से लैंडस्केप विकसित होगा। इसके लिए हरियाणा पर्यटन निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव होने के बाद योजना पर काम शुरू किया जाएगा। इस पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
एनआईटी स्थित गोल्फ क्लब फरीदाबाद की शान है। इसमें हर साल कई बड़े गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। गोल्फ क्लब को 58 वर्ष पहले 1966 में बनाया गया था। अमेरिका के प्रसिद्ध गोल्फ वास्तुकार स्टीफन और इसकी इमारत को प्रसिद्ध वास्तुकार जोसेफ ऐलन स्टीन की प्रेरणा से डिजाइन किया गया था। वर्ष 1988 से हरियाणा पर्यटन निगम इसका संचालन कर रहा है। 75 एकड़ में फैले इस क्लब में गोल्फ के करीब 18 हॉल हैं, जिसमें से 9 ही उपयोगी हैं। यहां पर 18 हॉल और बनाए जाएंगे। गोल्फ खिलाड़ियों के लिए यहां रात्रि विश्राम के लिए करीब छह खूबसूरत कमरे भी हैं, जिन्हें अब बढ़ा दिया जाएगा। घास लगाई जाएगी, पानी की निकासी व सिंचाई की व्यवस्था आदि भी उसी हिसाब से की जाएगी। ऊंचे-ऊंचे और हरे-भरे पेड़ों के बीच इसकी खूबसूरती और बढ़ेगी। इसके साथ ही इसके भवन को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का आकर्षक लुक दिया जाएगा। इसके लिए शुरुआत में करीब 8 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनावों के बाद जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

400 खिलाड़ी यहां खेलते हैं गोल्फ
उद्योगपति व गोल्फर नवदीप चावला ने बताया कि अरावली गोल्फ क्लब के 400 से ज्यादा खिलाड़ी सदस्य हैं। सभी यहां लंबे समय से गोल्फ खेलते आ रहे हैं। इनमें अधिकांश खिलाड़ी शहर के ही उद्योगपति, कारोबारी और कुछ बड़े अधिकारी हैं। खिलाड़ी इस गोल्फ क्लब को विश्व स्तरीय गोल्फ कोर्स बनाने का सुझाव कई बार दे चुके हैं, जिससे दूसरे शहरों के लोग भी यहां गोल्फ खेलने आ सकें। हालांकि अब इसे नए सिरे से विकसित करने की बात सामने आई है। इससे औद्योगिक नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्रिकेटर कपिल देव का पसंदीदा क्लब
आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि अरावली गोल्फ क्लब हरियाणा का पहला गोल्फ क्लब है। 30-35 वर्ष पहले यहां हर साल देश के विभिन्न राज्य दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, चंडीगढ़ की टीमें गोल्फ प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने आती थीं। इसके अलावा प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल देव का पसंदीदा क्लब रहा है। यह गोल्फ कोर्स पूरी तरह से हरियाली से भरपूर है।

गोल्फ क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आचार संहिता हटने के बाद योजना पर काम शुरू किया जाएगा। - गौतम कुमार, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा पर्यटन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed