{"_id":"5fc28aa78ebc3e9b804f3af0","slug":"aqi-171-in-faridabad-faridabad-news-noi5509371179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा से साफ हुआ प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा से साफ हुआ प्रदूषण
विज्ञापन
फरीदाबाद। तेज हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले 37 अंक ज्यादा है। हवा साफ होने पर लोगों ने खुली हवा में सांस ली।
औद्योगिक नगरी की गिनती देश के सबसे प्रदूषित शहरों में होती है। हालांकि, यहां प्रदूषण का बढ़ना व घटना काफी हद तक केवल प्रकृति पर निर्भर है। दो दिन से चल रही तेज हवा से शनिवार को शहर का प्रदूषण स्तर एक बार फिर कम हो गया है। शुक्रवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 134 दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को यह बढ़कर 171 पहुंच गया है। लगातार चल रही हवाओं ने लोगों को काफी राहत देने का काम किया है। हवा चलने से प्रदूषण कम हुआ है और वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में सुधार आया है।
बल्लभगढ़ की हवा फरीदाबाद से ज्यादा साफ
बल्लभगढ़ ही हवा फरीदाबाद क्षेत्र से भी साफ रही। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 141 दर्ज किया गया। शहर के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-11 क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 137, सेक्टर-30 क्षेत्र में 193, सेक्टर-16ए में 194 और एनआईटी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 164 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवा चलने से प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। आसमान में स्मॉग बिल्कुल नहीं है। हवा अगर ऐसी ही चलती रही तो प्रदूषण बिल्कुल खत्म हो जाएगा।