फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Approval sought to start four new courses in two colleges

Faridabad News: दो कॉलेजों में चार नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांगी स्वीकृति

Sat, 04 May 2024 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Approval sought to start four new courses in two colleges
निदेशालय से हरी झंडी मिलने के बाद नए सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के दो महिला राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में चार नए पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेजा गया है। सेक्टर-16 राजकीय कन्या महाविद्यालय ने मास कम्युनिकेशन और नचौली राजकीय महाविद्यालय ने एमए इतिहास, एमकॉम, गृह विज्ञान और अर्थशास्त्र की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेजा है। हरी झंडी मिलने के बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
सेक्टर-16 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मास कम्युनिकेशन में पहले से स्नातक की पढ़ाई चल रही है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं को स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए दूसरे महाविद्यालय में दाखिला लेना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय ने अगले सत्र से यहां स्नातकोत्तर में 40 सीटों पर पाठ्यक्रम शुरू करने प्रस्ताव तैयार किया है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनिधि का कहना है कि अगले सत्र में इसे शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेज दिया गया है। इसके अलावा नचौली महिला महाविद्यालय में एमए इतिहास में 60 सीटें, एमकॉम में 60 सीटें और अतिरिक्त विषय अर्थशास्त्र और गृृह विज्ञान में 30-30 सीटों की मांग की गई है। मुख्यालय से अगर स्वीकृति मिल जाती है, तो इसे अगले सत्र से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नचौली महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना वर्मा ने बताया कि स्नातक में करीब 300 सीटों पर दाखिले होंगे जबकि स्नातकोत्तर में 180 सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed