फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Apply for postgraduate admission up to 5

Faridabad News: यूथ पेज के ध्यानार्थ स्नातकोत्तर दाखिले के लिए 5 तक करें आवेदन

Mon, 31 Jul 2023 05:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 31 Jul 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Apply for postgraduate admission up to 5
अग्रवाल कॉलेज में सबसे अधिक सीटें, 8 कॉलेजों में पीजी कोर्स संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में आवेदन करने की तिथि को दोबारा से बढ़कर 5 अगस्त कर दिया है। जिले के आठ कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक सीटें बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में है।


उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 11 जुलाई से पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत दो जुलाई तक 35274 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। इसमें से 24362 विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा हो गया। सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य रितिका गुप्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पीजी की आखिरी तारीख पहले 28 जुलाई थी। जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई। अब सोमवार को दोबारा से पीजी के दाखिले की तारीख को बढ़ा दिया गया है जोकि पांच अगस्त कर दी गई। 5 अगस्त के बाद ही पहली कट ऑफ लिस्ट को जारी होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में इस साल पहला सत्र पीजी कोर्स का शुरू होगा। इसमें 5 कोर्स में 200 सीटें हैं। सबसे ज्यादा विद्यार्थी एमकॉम को पसंद कर रहे है। जिले के सभी कॉलेज में एमकॉम कोर्स की सुविधा है।
विज्ञापन



कॉलेज व सीटें
कॉलेज का नाम- सीट - कोर्स
अग्रवाल कॉलेज- 700- 10
डीएवी कॉलेज- 186 - 3
राजकीय फरीदाबाद कॉलेज- 560 - 10
राजकीय खेड़ी गुजरान कॉलेज- 60 - 1
राजकीय तिगांव कॉलेज 260 - 5
राजकीय बल्लभगढ़ कॉलेज 200 - 5
राजकीय कन्या पीजी कॉलेज 60 - 1
केएल मेहता कॉलेज 23 - 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed