Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Apply for admission in class 9th and 11th till August 14

Faridabad News: 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 14 अगस्त तक करें आवेदन

Tue, 01 Aug 2023 07:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Aug 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in class 9th and 11th till August 14
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। इस संबंध में सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य किसी कारण से दाखिला नहीं ले पाने वाले छात्र नियमित पढ़ाई जारी रख सकें।


9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए पहले अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा हैं कि स्कूलों को इसके लिए निर्देश जारी करें ताकि कोई भी छात्र दाखिला लेने से वंचित नहीं रहे। अब वह 14 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। यह नियम मॉडल संस्कृति स्कूलों पर लागू नहीं होगा। निजी स्कूलों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार दाखिला करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल का कहना है कि मुख्यालय से मिले दिशानिर्देश को खंड अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। अपने क्षेत्र के स्कूलों में लागू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed