{"_id":"6ac7fcf3f79c8c2bcc05c1ab","slug":"applications-can-be-submitted-via-nsp-at-jc-bose-until-january-31-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82205-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेसी बोस में 31 जनवरी तक एनएसपी के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेसी बोस में 31 जनवरी तक एनएसपी के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एससी और बीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो गए हैं। नए शैक्षणिक सत्र के लिए पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की है। विश्वविद्यालय में करीब सात हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से हर साल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस बार भी पात्र विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी एनएसपी पर संबंधित योजना का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को आवेदन में बैंक खाते की जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा है। छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने के लिए वही बचत बैंक खाता दर्ज करना होगा, जो विद्यार्थी के आधार नंबर से लिंक और मैप हो। आधार से लिंक नहीं होने वाले खाते की जानकारी देने पर राशि मिलने में परेशानी हो सकती है। संवाद