{"_id":"690f91506fde6e5e27043204","slug":"appeal-to-reach-the-march-in-maximum-numbers-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119149-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चौ. हर्ष कुमार के आवास पर हुई पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर पूर्व मंत्री चौ. हर्ष कुमार के आवास पर चौबीसी खाप पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें चौबीसी पंचों के अलावा शहर की विभिन्न पट्टियों व गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
पंचों ने 12 नवंबर को होडल पहुंचने वाली सनातन एकता पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान चौ. हर्ष कुमार ने पदयात्रा के प्रभारी बोबी राजा को एक लाख 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनोंं ने भी पदयात्रा का भव्य स्वागत, पीने के पानी, फूल माला व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। चौ. हर्ष कुमार ने कहा कि गांव बंचारी और होडल अनाज मंडी में पहुंचने पर पदयात्रा में शामिल हजारों साधु संत और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। शुक्रवार को हुई चौबीसी खाप पंचायत में हरी सिंह घनश्याम वशिष्ठ, डीपी सिंह, रामकरण रामकरण नंबरदार, सतवीर नंबरदार, रूपा ठुकराल, विश्वकुमार उर्फ भालू आदि मौजूद थे।