फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anuj's body found in Agra canal in Palwal

Faridabad News: पलवल में आगरा नहर में मिला अनुज का शव

Thu, 18 Apr 2024 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Anuj's body found in Agra canal in Palwal
- फरीदाबाद से 32 किमी दूर छज्जू नगर के पास लगा था जाल, परिवार वालों ने की पहचान, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा परिवार को शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पलवल गांव छज्जू नगर में आगरा नहर के पास लगे जाल में बृहस्पतिवार को किशोर का शव बरामद किया। परिवार वालों ने किशोर की शिनाख्त अनुज के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सेक्टर 63 निवासी 40 वर्षीय मिथलेश नवरात्र की पूजा का सामान विसर्जित करने के लिए मंगलवार की शाम छह बजे गांव चंदावली स्थित आगरा नहर पर गई थीं। महिला का पैर फिसलने की वजह से वह आगरा नहर में गिर पड़ीं थीं। महिला को डूबते देख गांव चंदावली निवासी अनुज भी नहर में कूद गया था। कुछ दूरी तक बहने के बाद महिला तैरकर सुरक्षित नहर से बाहर आ गईं, लेकिन किशोर अनुज का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बुधवार की दोपहर को करीब छह किलोमीटर दूर गांव प्रहलादपुर माजरा के पास आगरा नहर से एक किशोर का शव बरामद किया था। मौके पर परिजनों ने अनुज का शव बताया लेकिन पोस्टमार्टम करने के बाद मां ने कहा कि यह मेरा बेटा नहीं है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोबारा से एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर आगरा नगर में शव की तलाश शुरू की। टीम को एक शव पलवल गांव छज्जू राम के पास आगरा नहर में लगे जाल में फंसा मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान छात्र अनुज के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


---
अज्ञात शव के बारे में की जाएगी जांच
थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि गांव प्रहलादपुर के पास बुधवार को जो शव मिला था उसकी पहचान को लेकर आसपास के थानों में सूचना दे दी है। शव के हाथ पर अनिल लिखा हुआ है। अनिल के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed