{"_id":"6931e0b2ea40cd5ad60b32d7","slug":"anti-encroachment-drive-launched-in-village-nagaliya-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57146-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव नगलिया में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव नगलिया में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीटीपी विभाग की ओर से गांव नगलिया, जिला पलवल (जेवर कंट्रोल्ड एरिया) के रेवेन्यू एरिया में 33 एकड़ में फैली एक गैर-कानूनी फार्महाउस कॉलोनी (स्टर्लिंग वैदिक विलेज) में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत 16 स्ट्रक्चर, 14 फार्महाउस और 4 बाउंड्री वॉल गिरा दी गईं।
जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद चलाया गया। कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई अमल में लाई गई। स्थानीय निवासियों की ओर से सड़क किनारे अवैध कब्जों और व्यापारिक गतिविधियों से ट्रैफिक में बाधा और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही थी।
अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध को नियंत्रित किया जा सके। तोड़फोड़ की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। जिला योजनाकार अधिकारी ने सभी को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को गलत तरीके से जमीन बेचने वाले बिल्डरों के खिलाफ जागरूक किया गया।