{"_id":"68c1c8a49e8d23fc9a098634","slug":"anti-encroachment-drive-carried-out-in-okhla-enclave-phase-1-and-2-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51084-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओखला एन्क्लेव फेज-1 व 2 में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओखला एन्क्लेव फेज-1 व 2 में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
विज्ञापन
16 अस्थायी ढांचे और 2 बाउंड्री वॉल ढहाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने बुधवार को ओखला एन्क्लेव फेज-1 और फेज-2 (दुर्गा बिल्डर्स), सेक्टर-91 में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने करीब 16 अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया, जिनमें मछली बाजार, निर्माण सामग्री विक्रेताओं की दुकानें और अन्य अवैध ठेले-खोखे शामिल थे। इसके साथ ही दो डीपीसी/बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया गया।
जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद चलाया गया। स्थानीय निवासियों की ओर से सड़क किनारे अवैध कब्जों और व्यापारिक गतिविधियों से ट्रैफिक में बाधा तथा सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही थी।
अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध को नियंत्रित किया जा सके। तोड़फोड़ की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।