{"_id":"69a348dff76be72b5803577e","slug":"another-patient-died-in-chhayasa-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122133-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छांयसा में एक और मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छांयसा में एक और मरीज की मौत
विज्ञापन
-दो दिन पहले बुखार व पेट दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी महिला
-मृतकों की संख्या 16 तक पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
गांव छांयसा में शनिवार को 55 वर्षीय मैमुना की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दो दिन पहले बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद नूंह-नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, जिससे गांव में मौतों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतका के घर पहुंची और उसकी बीमारी की हिस्ट्री की जानकारी ली। मृतका के संपर्क में रहे 10 परिवारजन के सैंपल लिए गए, जिन्हें दिल्ली की सरकारी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। हथीन के एसएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मैमुना के इलाज करने वाले डॉक्टरों से भी जानकारी ली जा रही है। विभाग ने नलहड़ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को चेताया कि ऐसे मामलों में पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है, लेकिन इस बार लाश को परिजनों को बिना पोस्टमार्टम सौंप दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष ओपीडी जारी रखी है और पांच टीमों का गठन कर सर्वेक्षण शुरू किया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया है, लेकिन रमजान के कारण लोग वैक्सीन लगाने में कम रुचि दिखा रहे हैं।
डॉ. संजय शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे भयभीत न हों, वैक्सीन लगवाए और सैंपल दें। उन्होंने कहा कि विभाग पूर्ण इलाज उपलब्ध कराएगा और मौत के कारणों की जांच जारी है। गांव सरपंच इस्लाम ने कहा कि मैमुना की अचानक मौत से सभी लोग चिंतित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और वैक्सीन अभियान से स्थिति नियंत्रण में रखी जा रही है।