{"_id":"6a24530ac434bf4e1c024054","slug":"another-accused-arrested-in-the-yogesh-murder-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71736-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: योगेश हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: योगेश हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के भाई ने आगरा से मंगवाई थी अवैध पिस्तौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भीकम कॉलोनी में युवक योगेश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिकेत मुख्य आरोपी अभय का बड़ा भाई है और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 5 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी अनिकेत निवासी भीकम कॉलोनी बल्लभगढ़ को गुरुग्राम कैनाल सेक्टर-3 के पास से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अनिकेत आगरा से 3,500 रुपये में एक पिस्तौल और एक कारतूस खरीदकर लाया था। उसने इस हथियार को अपने घर के एक कमरे में छिपाकर रखा था, जिसे बाद में उसके भाई अभय ने अपने दोस्त योगेश की हत्या करने में इस्तेमाल किया।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि अनिकेत का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह वर्ष 2023 में थाना सेक्टर-8 क्षेत्र के एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2026 को भीकम कॉलोनी में अभय नामक युवक ने अपने दोस्त योगेश के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल को भी बरामद किया जा चुका है।