फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another accused arrested for fraud involving job promises.

Faridabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for fraud involving job promises.
अपराध शाखा एनआईटी ने दिल्ली से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में अपराध शाखा एनआईटी ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान प्रतीक कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजनगर पार्ट-1, पालम कॉलोनी, दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में राजनगर पार्ट-2 में रह रहा है। पुलिस ने उसे 6 जुलाई को उसके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि प्रतीक कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में ठेकेदारी पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये लिए थे। ठगी की रकम में से 3.56 लाख रुपये प्रतीक के हिस्से में आए थे। मामले में आकाश, प्रवेश, सन्नी और गुड्डू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ददसिया निवासी संजीत कुमार की शिकायत पर 18 मार्च को एसजीएम नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप है कि वर्ष 2023-24 के दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साले को नौकरी दिलाने के नाम पर 3.14 लाख रुपये ठगे थे। आरोप है कि इसी तरह कई अन्य लोगों से भी नौकरी का झांसा देकर 31 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed