फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Annual results of schools will be released till 30

30 तक जारी होगा स्कूलों का वार्षिक परिणाम

Sat, 17 Apr 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Annual results of schools will be released till 30
फरीदाबाद। स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने की तैयारी है। इसके लिए स्कूल निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। इसमें पहली से आठवीं और 9वीं व 11वीं कक्षा शामिल हैं। परीक्षा परिणाम फिलहाल ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों को सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा इर्फोमेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एमआईएस) व सेट पोर्टल पर की जाएगी। स्कूल की ओर से पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए सभी विषयों के अंक 20 अप्रैल तक सेट पोर्टल पर अपडेट करने की अनिवार्यता होगी। साथ ही 9वीं व 11वीं कक्षा के लिए अंक अपलोड करने के लिए 26 अप्रैल तक का समय होगा। इसके बाद कक्षा पहली और दूसरी के परिणाम की घोषणा 23 अप्रैल को कर दी जाएगी। कक्षा तीसरी और चौथी का परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल और कक्षा पांचवीं व छठी का परीक्षा परिणाम 26 अप्रैल को जारी होगा। जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने बताया कि कक्षा सातवीं व आठवीं का परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल व 9वीं व 11वीं का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed